Edited By swetha,Updated: 23 Dec, 2018 08:58 AM
कस्बा भदौड़ में एक युवक की चिट्टे की ओवर डोज से मौत होने कारण लोगों में शोक की लहर है। इस बात को लेकर भदौड़ के लोगों में पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। जानकारी अनुसार मृतक युवक मनजिन्द्र सिंह (24) माता-पिता का इकलौता पुत्र...
बरनाला(ब्यूरो): कस्बा भदौड़ में एक युवक की चिट्टे की ओवर डोज से मौत होने कारण लोगों में शोक की लहर है। इस बात को लेकर भदौड़ के लोगों में पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। जानकारी अनुसार मृतक युवक मनजिन्द्र सिंह (24) माता-पिता का इकलौता पुत्र था जो पिछले 4 वर्षों से रोजी-रोटी के लिए दुबई गया हुआ था व कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।
सुबह जब मनजिंद्र सिंह की माता ने अपने पुत्र को चाय पीने के लिए आवाज दी तो आगे से कोई जवाब न मिला। उसके पिता ने कमरे की खिड़की तोड़ दी व देखा कि उनके पुत्र की हालत गंभीर थी व नाक में से खून बह रहा था। जब डाक्टर ने आकर देखा तो मनजिंद्र सिंह मृतक पाया गया। लोगों ने दुखी मन से यह कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने गुटका साहिब की शपथ ग्रहण करके वायदा किया था कि सरकार बनने पर 4 सप्ताह में पंजाब में से नशा खत्म कर दिया जाएगा परंतु भदौड़ इलाके में नशा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।