Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Nov, 2020 02:27 PM
जानकारी के अनुसार गांव मनौली सूरत का सुखमन सिंह उर्फ मनी (21) पुत्र सुखवीर सिंह अपने घर में बने बाथरूम में नहाने......
बनूड़(गुरपाल): बनूड़ के नजदीकी गांव मनौली सूरत में मां-बाप के इकलौते बेटे की गीजर की गैस चढ़ने से मौत हो गई। मृतक बी.ए. फर्स्ट ईयर का विद्यार्थी था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार गांव मनौली सूरत का सुखमन सिंह उर्फ मनी (21) पुत्र सुखवीर सिंह अपने घर में बने बाथरूम में नहाने गया। सर्दियों का मौसम होने के कारण उसने गीजर गैस के साथ पानी गर्म किया और जब 20 मिनट तक वह बाहर नहीं निकला तो पारिवारिक सदस्यों ने उसे आवाज दी।
आवाज का जवाब न देने पर पारिवारिक सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने देखा कि सुखमन अंदर बेहोश पड़ा है। इसके बाद पारिवारिक सदस्य उसे उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।