Edited By Tania pathak,Updated: 26 Jun, 2021 12:56 PM
नशे की ओवरडोज से एक नौजवान की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार जैतो की नामवर समाज सेवी संस्था...
जैतो (गुरमीतपाल, पराशर): नशे की ओवरडोज से एक नौजवान की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार जैतो की नामवर समाज सेवी संस्था नौजवान वैल्फेयर सोसायटी को पी.सी.आर. पुलिस ने सूचित किया कि बिजली दफ्तर के पुराने क्वार्टरों में एक नौजवान का शव पड़ा है। जिसकी नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सरप्रस्त छज्जू राम, चेयरमैन नीटा गोयल, प्रधान साहिल गोयल, एम्बुलैंस चालक मीत सिंह मीता व पुलिस प्रशासन घटना स्थान पर पहुंचे और शव को सिविल अस्पताल के देह संभाल घर में रख दिया गया। मृतक की पहचान अजयपाल सिंह (28) पुत्र बूटा सिंह गांव करीर वाली के तौर पर हुई। कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शरीर वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।
एस.एच.ओ. राजेश कुमार के अनुसार मृतक नौजवान की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। परिवार के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर दिया गया है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here