Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 05:20 PM
पत्नी व ससुराल से तो तंग ही था अब पुलिस प्रशासन से इंसाफ न मिलने पर अपना रोष जाहिर करने के लिए गांव महाद्दियां का युवक रणजीत सिंह दूसरी बार पानी की टैंकी पर चढ़ गया।
फतेहगढ़ साहिब(जगदेव): पत्नी व ससुराल से तो तंग ही था अब पुलिस प्रशासन से इंसाफ न मिलने पर अपना रोष जाहिर करने के लिए गांव महाद्दियां का युवक रणजीत सिंह दूसरी बार पानी की टैंकी पर चढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा रणजीत सिंह को टंकी से उतरने के लिए कहा। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिविल वर्दी में पुलिस तथा मीडिया कर्मियों की सहायता से उसे इंसाफ दिलाने के दिए आश्वासन के बाद टैंकी से उतारा गया।
रणजीत सिंह ने बताया कि करीब एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। रणजीत ने कहा कि उसकी पत्नी उसे बार-बार परेशान कर रही है। गांव का सरपंच भी उसे परेशान कर रहा है। दबाव बनाकर उसका राजीनामा पंचायत द्वारा करवा दिया गया लेकिन अब फिर उसकी पत्नी उस पर झूठे केस डाल रही है जिसके कारण वह टैंकी पर दूसरी बार चढऩे को मजबूर हुआ है।
एस.डी.एम. अमरिंद्र सिंह टिवाणा ने पानी की टंकी पर तैनात मुलाजिम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से वह उसपर चढ़ता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. वीरेंद्रजीत सिंह ङ्क्षथद, थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रमुख कंवलजीत सिंह व मीडिया कर्मियों के आश्वासन के बाद उसे टंकी से उतारा गया।
गौर हो कि रणजीत सिंह की शादी मंडी गोबिंदगढ़ की अमन कौर के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सही रहा तथा घर में शांति थी लेकिन गत वर्ष मंडी गोङ्क्षबदगढ़ का एक व्यक्ति उसके घर अक्सर आने लगा था, जो रणजीत को पसंद नहीं था। जब उसकी माता तथा उसने इसका विरोध जताया तो अमन नाराज होकर अपने मायके चली गई। घर तो नहीं लौटी पर उलटे दहेज व मारपीट का पर्चा दर्ज करवा दिया, जबकि उसने कोई भी दहेज नहीं लिया था और न ही मांग की थी। इसके बाद पंचायत ने उनका धक्के से समझौता करवा दिया था।