Edited By Vaneet,Updated: 05 Aug, 2020 01:25 PM
थाना लम्बी की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने ....
लम्बी/मलोट(जुनेजा): थाना लम्बी की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने और उसकी वीडियो बनाने के मामले में गांव के ही दो लड़कों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
इस सम्बन्धित 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस दी शिकायत में कहा है कि वह 1 अगस्त को अपने चाचा के घर जा रही थी कि गांव मिठड़ी बस अड्डे पर दुकान का काम करते सुखदीप सिंह पुत्र जीत सिंह ने उसको इशारे के साथ बुला लिया। जब वह दुकान में गई तो शटर फैंक कर उसने उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और जब उसने खुद को बचा कर भागने की कोशिश की तो एक और लड़के मनदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह ने उसकी फोन पर वीडियो बना ली। इस सम्बन्धित लम्बी पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सुखदीप सिंह और मनदीप सिंह विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर दिया है।