पटियाला में पीने के पानी में कीड़े, लोगों की सेहत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

Edited By Kamini,Updated: 25 Jul, 2026 03:24 PM

worms in drinking water in patiala

जिले में पीने के पानी में कीड़े आने से लोगों में हड़कंप मच गया।

पटियाला : जिले में पीने के पानी में कीड़े आने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार, पटियाला की बैंक कॉलोनी में पीने के पानी में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। यहां घरों में आने वाले पीने के पानी में कीड़े रेंगते हुए नजर आए। 

PunjabKesari

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घरों में सप्लाई हो रहे पानी में कीड़े निकल रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यह गंदा पानी पीकर बच्चे और बूढ़े बीमारियों के मुंह में धकेले जा रहे हैं। निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम और प्रशासन से की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि शिकायतों पर केवल औपचारिक कार्रवाई कर फाइलें बंद कर दी जाती हैं।

लोगों ने प्रशासन से सवाल उठाया कि यदि यही दूषित पानी अधिकारियों के घरों में पहुंचे तो क्या वे अपने परिवार को यह पानी पिलाएंगे? उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!