मजदूर ने पैसों के लेन-देन के चलते भाई को दी खौफनाक सजा, पुलिस के भी उड़े होश

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Feb, 2021 10:18 AM

worker punished brother due to money

मौके पर जाकर पुलिस के भी होश उड़ गए...

नवांशहर (त्रिपाठी): प्रवासी मजदूर ने पैसों के लेन-देन में अपने भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बलाचौर पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंबल मजारा निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि यू.पी. के बदायूं जिले के गांव धर्मपुर निवासी तालिबान पिछले करीब 2 वर्षों से उसके खेतों में काम कर रहा है तथा खेतों में लगी मोटर पर ही रहता है। 

तालिबान का भाई श्रीपाल, जो एक ठेकेदार के पास काम करता है, वह भी तालिबान के पास ही रहता था। दोनों भाइयों में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा रहता था। 4-5 फरवरी की रात को दोनों में झगड़ा हुआ था। आज सुबह उसे जानकारी मिली कि तालिबान का उसके भाई ने कत्ल कर दिया है। मौके पर जाकर पुलिस के भी होश उड़ गए, मृतक तालिबान उलटा पड़ा था तथा उसके शरीर पर चोट के निशान थे। एस.पी.(डी.) सहित उच्च पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!