Edited By Mohit,Updated: 01 Nov, 2019 10:48 PM
550वें प्रकाश पर्व पर संगत के रिहायश के लिए बनाई गई टैंट सिटी में देर शाम एक मजदूर के करंट लगने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
सुल्तानपुर लोधी (धीर/अश्विनी): 550वें प्रकाश पर्व पर संगत के रिहायश के लिए बनाई गई टैंट सिटी में देर शाम एक मजदूर के करंट लगने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी अनुसार टैंट सिटी नंबर 1 में काम कर रहे मजदूर सुदर्शन भारती पुत्र राम बाली निवासी जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश की टैंट सिटी में किसी बिजली की तार से करंट लगने से मौत हो गई। टैंट सिटी में काम कर रहे उसके कुछ साथियों ने बताया कि वह टैंट सिटी में कुछ काम कर रहा था जिस पर उसका पैर किसी नंगी तार से लग गया। झटका लगने से उसको सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में लगाया गया जिसका डाक्टर द्वारा कोशिश करने के बावजूद उसको बचाया न जा सका। हालांकि इस घटना संबंधी पूरी स्थिति स्पष्ट नही हो सकी हे।
गौरतलब है कि इस टैंट सिटी में पहले भी आग लगने की घटना घट चुकी है। टैंट सिटी वाले अपनी गलती व नाकामी को छुपाने के लिए कुछ भी कहने से इंकार कर रहे थे। इस संबंधी जब प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके साथ संपर्क नही हो सका।