Edited By Vaneet,Updated: 27 Feb, 2019 04:26 PM
भारत और पाकिस्तान में हवाई हमलों के बाद तनाव चाहे बढ़ता ही जा रहा है ...
चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान में हवाई हमलों के बाद तनाव चाहे बढ़ता ही जा रहा है परन्तु करतारपुर कॉरिडोर रास्ते का कार्य सरहद के दोनों तरफ लगातार जारी है और यह बिल्कुल भी नहीं रुका। पाकिस्तानी आधिकारियों को इस प्रोजैक्ट पर निगरानी रखते देखा जा सकता है। वह किसी भी हालत में काम रुकने नहीं दे रहें।
उनका कहना है कि पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह काम रोकने बारे अभी तक कुछ नहीं कहा गया। भारतीय फौज के जवानों ने बताया कि आज चाहे सारा दिन दोनों देशों बीच हालात तनावपूर्ण ही रहे परन्तु दर्शन स्थान पर श्रद्धालुओं की भीड़ पर कोई प्रभाव नहीं देखा गया। जवानों ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बिल्कुल आम की तरह चलती रही है और उच्च आधिकारियों की तरफ से इस मामले में बिल्कुल कोई हिदायत जारी नहीं की गई।