Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 07:37 AM
बुधवार दोपहर अड्डा होशियारपुर फाटक के पास अमृतसर से आ रही फ्लाइंग मेल की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।
जालंधर(गुलशन): बुधवार दोपहर अड्डा होशियारपुर फाटक के पास अमृतसर से आ रही फ्लाइंग मेल की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। जी.आर.पी. के मुताबिक महिला की उम्र करीब 55 वर्ष है। उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला अभी अनफिट है और बयान देने के काबिल नहीं है।