Edited By Sonia Goswami,Updated: 17 Apr, 2018 08:26 AM
जिला पठानकोट के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। महिला का नाम विश्रांति मेहरा है जो मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है और 3 वर्ष पूर्व उसकी शादी ढांगू रोड स्थित पूर्ण नगर के रहने वाले सन्नी मेहरा के साथ हुई थी।
पठानकोट (शारदा): जिला पठानकोट के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। महिला का नाम विश्रांति मेहरा है जो मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है और 3 वर्ष पूर्व उसकी शादी ढांगू रोड स्थित पूर्ण नगर के रहने वाले सन्नी मेहरा के साथ हुई थी।
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व विश्रांति मेहरा का जब अल्ट्रासाऊंड किया गया तो डाक्टरों ने बताया कि गर्भ में 3 बच्चे हैं, ऐसे में इन बच्चों को साधारण प्रसव के माध्यम से जन्म देना संभव नहीं था। इसलिए स्त्री रोग विशेषज्ञ ए.एम.सी. से रिटायर्ड डा. कनवर प्रेम सिंह ने मेजर सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी थी और समय-समय पर जच्चा को एहतियात बरतने के लिए पूरी तरह से परामर्श देना शुरू कर दिया था। डा. कनवर प्रेम सिंह इससे पहले ए.एम.सी. में तैनात थे और वहां पर भी ऐसे क्रिटिकल सर्जरी को सफल अंजाम दे चुके हैं।