Edited By Vatika,Updated: 13 May, 2021 01:06 PM
गांव भट्ठल सहजा सिंह में 3 व्यक्तियों ने गोलियां मारकर महिला की हत्या कर दी।
तरनतारन(रमन): गांव भट्ठल सहजा सिंह में 3 व्यक्तियों ने गोलियां मारकर महिला की हत्या कर दी। थाना चोहला साहिब की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
हरप्रीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी भट्ठल सहजा सिंह ने बताया कि बीती शाम उसकी मां सीमा रानी व गुरजंट सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी चब्बा खुर्द दोनों हवेली में पीर की जगह पर बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी वहां पर स्विफ्ट कार में गुरजंट सिंह का पिता परमजीत सिंह, भाई जर्मन सिंह व 1 अज्ञात व्यक्ति आए, जिन्होंने पिस्तौल से उसकी मां पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोलियां लगने से गुरजंट सिंह भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गुरजंट सिंह के पिता व भाई ने उसकी मां की हत्या इसलिए की है, क्योंकि गुरजंट सिंह के उसकी मां सीमा रानी के साथ दोस्ताना संबंध थे। थाना चोहला साहिब के इंस्पैक्टर परमजीत सिंह ने मृतका के बेटे के बयानों पर गोलियां चलाने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को 3 सदस्यीय बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है। इंस्पैक्टर परमजीत सिंह ने मौके से पिस्तौल के चले हुए कारतूस बरामद किए हैं।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here