Edited By Anjna,Updated: 22 Jun, 2018 12:29 PM
गांव फत्ता कुल्ला में एक विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में जहरीली दवाई निगलने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसकी बेटी को उसके दामाद और 4 अन्य लोगों द्वारा जबरदस्ती जहर कर मारने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान कमल कौर और पुत्री हीरा सिंह निवासी...
टांडा-उड़मुड़ (पंडित): गांव फत्ता कुल्ला में एक विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में जहरीली दवाई निगलने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसकी बेटी को उसके दामाद और 4 अन्य लोगों द्वारा जबरदस्ती जहर कर मारने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान कमल कौर और पुत्री हीरा सिंह निवासी माड़ी बुच्चियां के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टांडा पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। टांडा पुलिस के पास दर्ज करवाए अपने बयान में मृतका के पिता हीरा सिंह पुत्र बावा सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 19 वर्ष पहले हीरा सिंह के साथ हुई थी। उसके घर 4 बेटे हैं। उसका दामाद नशे का आदी है जिसके गांव की ही महिला रिम्पी पत्नी रूड़ा सिंह के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके बारे में उसकी बेटी ने उन्हें बताया था।
उसने बताया कि उसकी बेटी को उसका पति हीरा सिंह, रिम्पी, रूड़ा सिंह पुत्र कामरेड, सज्जन सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, बब्बी पुत्र सज्जन सिंह अक्सर तंग करते थे। 3 साल पहले उन्होंने उसकी बेटी को फंदा लगाकर मारने की कोशिश की थी। हीरा सिंह ने बताया कि आज सुबह उसके दामाद ने फोन करके बताया कि कमल कौर ने जहरीली दवाई निगल ली है। जब वह अपने बेटों के साथ वहां पहुंचा तो उसकी बेटी की लाश चारपाई पर पड़ी थी और उसका दामाद मौके से फरार हो चुका था। उक्त 5 लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।