Edited By Des raj,Updated: 26 Aug, 2018 12:38 AM
घर से पिछले 3 दिनों से लापता महिला का शव बरामद होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार पुरानी अनाज मंडी के समीप रहती रजनी गुप्ता (55) पत्नी कृष्ण लाल पिछले कई दिनों से दिमागी तौर पर परेशान थी और उसका उपचार चल रहा था।
रूपनगर (विजय): घर से पिछले 3 दिनों से लापता महिला का शव बरामद होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार पुरानी अनाज मंडी के समीप रहती रजनी गुप्ता (55) पत्नी कृष्ण लाल पिछले कई दिनों से दिमागी तौर पर परेशान थी और उसका उपचार चल रहा था।
22 अगस्त को महिला रात्रि 8 बजे घर से लापता हो गई थी और उसकी सूचना पुलिस के पास दी गई थी। आज उक्त लापता महिला का शव झाड़ साहिब के समीप नहर से बरामद हो गया। शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने से बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और शव का आज दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया।