Edited By Vaneet,Updated: 13 Aug, 2018 06:08 PM
यहां के गांव साहनेवाली में ससुराल पक्ष द्वारा कथित रूप से बहू के कत्ल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भिंदर कौर 28 निवा....
मानसाः यहां के गांव साहनेवाली में ससुराल पक्ष द्वारा कथित रूप से बहू के कत्ल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भिंदर कौर 28 निवासी रायपुर की शादी 5 साल पहले सिपाही भूपिंदर सिंह से हुई थी। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग को लेकर भिंदर कौर से मारपीट की जाती थी।
पिछली रात भी भिंदर कौर से मारपीट की गई और तेजधार हथियारों से उसका कत्ल कर दिया गया। मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पति भूपिंदर सिंह, ससुर निरंजन सिंह और जेठ सिकंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।