Edited By Mohit,Updated: 28 May, 2020 04:24 PM
एंबुलेंस 108 में एक महिला की ओर से बीते दिन एक नवजात शिशु को जन्म दिया गया।
बटाला (बेरी): एंबुलेंस 108 में एक महिला की ओर से बीते दिन एक नवजात शिशु को जन्म दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एंबुलैंस 108 के ई.एम.टी अमरप्रीत सिंह व पॉयलट जसविन्द्र सिंह ने बताया कि विगत 25 मई को गांव कोहाड़ की रहने वाली महिला सुनीता पत्नी दलजीत जिसका डिलिवरी केस होने वाला था, को एंबुलेंस 108 के जरिए सी.एच.सी काहनूवान ले जाया जा रहा था लेकिन महिला की सेहत अधिक खराब होने के चलते उसकी डिलिवरी ई.एम.टी अमरप्रीत सिंह द्वारा एंबुलेंस में ही करवाई गई और इसके बाद उक्त महिला व नवजात बच्चे को सुरक्षित सी.एच.सी काहनूवान के हैंडओवर किया गया।