Edited By Updated: 19 Jan, 2017 11:56 AM
चंडीगढ़ रोड बेअंतपुरा मोहल्ले में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला के परिजन उसे अस्पताल
लुधियाना (राम): चंडीगढ़ रोड बेअंतपुरा मोहल्ले में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला के परिजन उसे अस्पताल ले गए मगर वहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के पति गिरधारी लाल ने बताया कि उसकी पत्नी ममता छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस बीच कपड़े सुखाते समय उसे चक्कर आ गया और वह छत की ऊपरी मंजिल से अपना बैलेंस खो बैठी व नीचे आ गिरी। गिरधारी लाल ने कहा कि उसका करीब 2 वर्ष का बेटा है। वे लोग जिला बस्ती अयोध्या के रहने वाले हैं।
थाना मोती नगर की पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामला दर्ज करके धारा-174 के तहत कार्रवाई करते हुए लाश परिवार वालों को सौंप दी जोकि उसका अंतिम संस्कार अयोध्या में करने हेतु रवाना हो गए।