Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 05:24 PM
:नाभा में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई।
नाभा (जैन) :नाभा में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई।
महिला पाल कौर (50) के बेटे कृष्ण व बहू मंजू ने बताया कि सिविल अस्पताल में उसकी माता की 3 दिनों तक देखभाल नहीं हुई, जिस कारण उसके ब्लड सैल 1 लाख 27 हजार से घट कर केवल 35 हजार रह गए। पटियाला जाकर 2 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
मृतका के रिश्तेदार सुरजीत सिंह ने आरोप लगा कर प्रशासन व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के दावों की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रबंध नाममात्र हैं। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने की बजाय प्राइवेट अस्पताल या पटियाला भेज दिया जाता है।