Edited By Des raj,Updated: 11 Sep, 2018 12:14 AM
चरण जीतपुरा क्षेत्र में आज रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर दो के एएसआई...
जालंधर: चरण जीतपुरा क्षेत्र में आज रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर दो के एएसआई हरजिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व मामले की जांच शुरू की।
एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान अनूपमा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला के मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि इस मौत को लेकर किसी ने भी अभी तक बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं। कल सुबह मृतक महिला के मायके वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगामी कार्रवाई की जाएगी।