विवाहिता ने फंदा लगा कर की आत्म हत्या

Edited By Des raj,Updated: 23 Sep, 2018 10:27 PM

woman committed suicide by hanging

कस्बा बेगोवाल में विवाहिता महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्म-हत्या कर ली है। विवाहिता महिला की पहचान अमनदीप कौर पत्नी विजय कुमार निवासी जालंधर, हाल निवासी वार्ड नंबर-11 बेगोवाल है।

बेगोवाल(रजिन्दर):कस्बा बेगोवाल में विवाहिता महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्म-हत्या कर ली है। विवाहिता महिला की पहचान अमनदीप कौर पत्नी विजय कुमार निवासी जालंधर, हाल निवासी वार्ड नंबर-11 बेगोवाल है। उल्लेखनीय है कि उक्त महिला बेगोवाल में अपने पति व बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती थी। जिसकी सुबह के समय घर में पंखे के साथ लटकती हुई लाश मिली। घटना का पता चलने पर मौके पर डी.एस.पी. भुलत्थ दविन्दर सिंह संधू, एस.एच.ओ. बेगोवाल सुखपला सिंह, ए.एस.आई. लखविन्दर सिंह व भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची।

बातचीत के दौरान एस.एच.ओ. सुखपला सिंह ने बताया कि इस महिला का पहले जालंधर में विवाह हुआ था व अब इसने विजय कुमार के साथ शादी करवा ली थी। जिनके एक बच्चा भी है। घटना के पहलुओं की जांच की जा रही है और विवाहिता के मायके परिवार के साथ संपर्क किया जा रहा है। जिसके बाद बनती अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!