हेरोइन समेत महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, मामला दर्ज

Edited By Radhika Salwan,Updated: 04 Aug, 2024 06:42 PM

woman caught with heroin case registered

थाना सिटी बंगा पुलिस द्वारा एक महिला को 5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

बंगा- थाना सिटी बंगा पुलिस द्वारा एक महिला को 5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ मंजीत कौर ने कहा कि एएसआई रामलाल समेत पुलिस पार्टी के साथ गांव खमाचोन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव जिंदोवाल को जाने वाली पक्की गली में एक महिला मुख्य सड़क की ओर आती हुई दिखाई दी, जो पुलिस पार्टी की गाड़ी देखकर घबरा गई।

एएसआई राम लाल ने गाड़ी रोकी और साथी पुलिस अधिकारी अंजना कुमारी की मदद से शक के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उक्त महिला की पहचान संदीप कौर पत्नी तरलोचन सिंह वासी जल्लोवाल कॉलोनी जालंधर हाल गांव मोरांवाली थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई। जब उसके द्वारा दीवार पर फेंके गए लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधीन मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है, जिसे मेडिकल जांच के बाद आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!