Edited By Des raj,Updated: 09 Sep, 2018 12:09 AM
माधोपुर के साथ लगते बेहडिय़ां गांव में इन दिनों मक्की की फसल पर जंगली सूअरों हमला बोलकर फसल को तहस-नहस कर रहे हैं, जिसके कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
पठानकोट/माधोपुर (शारदा, जग्गी): माधोपुर के साथ लगते बेहडिय़ां गांव में इन दिनों मक्की की फसल पर जंगली सूअरों हमला बोलकर फसल को तहस-नहस कर रहे हैं, जिसके कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
इस संबंधी रोष स्वरूप जानकारी देते हुए किसान जोगिन्द्र सिंह, संग्राम सिंह, जगबंदन सिंह, बब्बू ठाकुर आदि ने बताया कि हर रात को सूअर उनकी मक्की की फसल खराब कर रहे हैं। क्षेत्र के किसान अपनी फसल को सूअरों से बचाने के लिए रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर रोज जंगली सूअर उनकी फसलों पर हमला बोलकर उनकी फसल तहस-नहस कर देते हैं, जिसके कारण उनकी मेहनत खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फसलों की गिरदावरी करवा उन्हें मुआवजा दिया जाए।