Edited By Tania pathak,Updated: 05 Jun, 2020 01:11 PM
मनप्रीत कौर ने खाने में नशो की गोली देकर कर घर में बेहोश कर दिया और उसका कत्ल कर दिया...
पंजाब: ब्यास में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी है। पत्नी ने अपने पति को पहले घायल किया और फिर उसे नहर में जिन्दा ही फेंक दिया।
मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के हरमन के साथ अवैध संबंध थे। जब उसके पति गुरजीत सिंह को पता लगा तो उसने कई बार पत्नी का विरोध किया। जिस के बाद मनप्रीत कौर ने खाने में नशो की गोली देकर कर घर में बेहोश कर दिया और उसका कत्ल कर दिया। इसका करीब सात महीने बाद खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को काबू कर आगे की जांच शुरू कर दी है।