पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाया पति का कत्ल

Edited By Mohit,Updated: 06 Jan, 2019 03:29 PM

wife murdered husband

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि पत्नी व एक व्यक्ति की गिरफ्तारी बाकी है।

संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि पत्नी व एक व्यक्ति की गिरफ्तारी बाकी है। 

जानकारी देते हुए थाना शेरपुर के थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास लीला सिंह पुत्र भजन सिंह वासी नारीके थाना अमरगढ़ ने बयान दर्ज करवाए कि मेरे बेटे कुलदीप सिंह का विवाह 17 वर्ष पहले मनदीप कौर के साथ हुआ था। मेरा लड़का कंबाईन पर ड्राईवरी करता था। हरबंस सिंह नामक व्यक्ति का हमारे घर दस वर्षों से आना जाना था। हरबंस सिंह के मेरी पुत्रवधू मनदीप कौर के साथ अवैध सबंध थे। मेरा लड़का कुलदीप सिंह अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोकता था। इससे खफा होकर मेरी पुत्रवधू हरबंस सिंह व उसके साथियों के साथ गठजोड़ कर मेरे बेटे का कत्ल करवा दिया व लाश को ड्रेन में फैंक दिया। 

लीला सिंह के बयानों के आधार पर हरबंस सिंह पुत्र जरनैल सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह, मनदीप कौर पत्नी कुलदीप सिंह, काला सिंह पुत्र बिंदर सिंह विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। इनमें से हरबंस सिंह तथा हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृत्क की पत्नी मनदीप कौर व काला सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!