Edited By Vaneet,Updated: 11 Jul, 2020 10:24 AM
गांव कुसला में पति ने कुलहाड़ी मार कर अपनी पत्नी लखवीर कौर (30) का कत्ल कर दिया। मृत....
मानसा(संदीप मित्तल): गांव कुसला में पति ने कुल्हाड़ी मार कर अपनी पत्नी लखवीर कौर (30) का कत्ल कर दिया।
मृतका की माता अमरजीत कौर द्वारा पुलिस को दिए बयान अनुसार उसका दामाद पीचा पुत्र कर्म सिंह उसकी लड़की के चरित्र पर शक करता था। शुक्रवार उसने कुल्हाड़ी मार कर उसकी लड़की लखवीर कौर का कत्ल कर दिया। थाना जौड़कियां के एस.एच.ओ. अजयकुमार परौचा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।