Edited By Tania pathak,Updated: 06 Oct, 2020 01:35 PM
इसी प्लानिंग के चलते पहले पति के जिंदा होते हुए ही उसका डेथ सर्टिफिकेट भी बनवा लिया गया...
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में एक महिला के द्वारा अपने पहले पति को मारने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मिली जानकारी अनुसार अभयपुर में रहने वाले कुनाल शर्मा का विवाह काजल के साथ हुई थी। 2011 में शादी होने के बाद दोनों में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया और नवंबर 2017 को दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।
मर्डर करने की प्लानिंग का उस समय खुलासा हुआ जब उसकी पत्नी के दूसरे पति के भाई में उसका डेथ सर्टिफिकेट आ कर दिखाया और बताया की उसे मारने का प्लान बनाया जा रहा है। इसी प्लानिंग के चलते पहले पति के जिंदा होते हुए ही उसका डेथ सर्टिफिकेट भी बनवा लिया गया। पंचकूला के रहने वाले पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र चंडीगढ़ एमसी से बनवाया गया है। उस पर तलाकशुदा पत्नी ने साइन किए हैं।