Edited By Des raj,Updated: 21 Sep, 2018 10:45 PM
थाना अन्नगढ़ के तहत एक महिला को उसके पति द्वारा कुल्हारी से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार महिला राजबीर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव फतेहपुर की रहने वाली है। उसका पति शराब पीने का आदी है।...
अमृतसर: थाना अन्नगढ़ के तहत एक महिला को उसके पति द्वारा कुल्हारी से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार महिला राजबीर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव फतेहपुर की रहने वाली है। उसका पति शराब पीने का आदी है। उसने बताया कि दोपहर के एक बजे जब वह घर का काम कर रही थी तो उसका पति आया और शराब पीने के लिए उससे पैसे मांगने लगा।
जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में आकर कुल्हारी से हमला कर दिया और उस पर कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनसे बताया कि उसके देवर ने उसे जीएनडी अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां उसका उपचार किया गया जा रहा है। एएसआई मुखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जसबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।