Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Aug, 2020 12:18 PM
जानकारी के अनुसार मृतका के भाई लाभ सिंह पुत्र करनैल सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रितपाल कौर का विवाह गांव रामपुरा निवासी नवप्रीत सिंह के.....
अबोहर(रहेजा, भारद्वाज): पति के अवैध संबंधों से और ससुराल वालों से दुखी होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान प्रितपाल कौर पत्नी नवप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतका के भाई लाभ सिंह पुत्र करनैल सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रितपाल कौर का विवाह गांव रामपुरा निवासी नवप्रीत सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसकी बहन के घर बेटे व बेटी ने जन्म लिया। बेटी का विवाह कर दिया गया है, जबकि बेटा अविवाहित है। लाभ सिंह ने बताया कि उसके जीजा नवप्रीत सिंह के उसकी भाभी कर्मजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसकी बहन और जीजा का अकसर झगड़ा चलता रहता था।
उसने बताया कि उसके जीजा को उसकी मां छिंदर कौर का पूरा सहयोग था। इसी के चलते दुखी होकर प्रितपाल ने कोई जहरीली दवा निगल ली। डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए बीकानेर अस्पताल रैफर किया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना बहाववाला की पुलिस ने मृतका के भाई लाभ सिंह के बयान के आधार पर पति नवप्रीत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी रामपुरा नारायणपुरा, सास छिंदर कौर पत्नी जीत सिंह व ननद कर्मजीत कौर पत्नी काला सिंह वासी बहाववाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।