Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Apr, 2018 03:05 PM
घरेलू विवाद के कारण एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और बेटी का कत्ल कर उनकी लाशें नहर में फैकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
धूरी (संजीव जैन): घरेलू विवाद के कारण एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और बेटी का कत्ल कर उनकी लाशें नहर में फैकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतका राजिन्दर कौर (25) बेटी रणजीत सिंह निवासी भुल्लरहेड़ी का विवाह लगभग डेढ़ साल पहले गांव मीरहेड़ी के गुरप्रीत सिंह के साथ हुआ था। इनकी तीन महीनों की बच्ची भी थी। विवाह के बाद से ही इन दोनों में विवाद रहने लगा जिसके चलते पति ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।