सुखपाल खैहरा को पार्टी ने क्यों हटाया, भगवंत मान ने किया खुलासा

Edited By Vaneet,Updated: 17 Aug, 2018 05:01 PM

why the party removed sukhpal khaira bhagwant mann did not disclose

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद भगवंत मान का कहना है कि सुखपाल खैहरा को एंटी पार्टी गतिविधियों के कारण पार्टी....

जालंधर(रमनदीप सोढी): आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद भगवंत मान का कहना है कि सुखपाल खैहरा को एंटी पार्टी गतिविधियों के कारण पार्टी ने उनको विपक्ष के पद से हटाया है। उन्होंने खैहरा को हटाए जाने का मुख्य कारण उनकी बैंस भाइयों के साथ नजदीकियों को बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से बैंस भाईयों के साथ गठबंधन तोडऩे के बावजूद भी खैहरा उनके साथ धरने सांझे करते रहे। 

भगवंत मान ने बताया लुधियाना नगर निगम चुनाव दौरान भी खैहरा हर जगह पर बैंस भाइयों के साथ ही दिखाई दिए। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के कई अधिकारियों को उन्होंने बैंस भाइयों की पार्टी में शामिल करवा लिया। भगवंत मान ने खुलासा किया कि जब अरविन्द केजरीवाल ने मजीठिया के पास से माफी मांगी तो उस समय भी सुखपाल खैहरा ने पार्टी को तोडऩे की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैैैहरा की इन गतिविधियों के चलते उनको दिल्ली भी बुलाया गया परन्तु खैहरा ने ऐसा मानने से इन्कार कर दिया। आखिर में भगवंत मान ने कहा कि बाकी पार्टी की जिम्मेवारियां बदलती रहती हैं और जरूरी नहीं कि हमारी इच्छा मुताबिक ही पार्टी हमें जिम्मेवारी दे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!