सितारों में छिपा है राज राज्यों में कौन बनाएगा सरकार!

Edited By Updated: 05 Feb, 2017 12:32 PM

who will rule the state government is in the stars

देश में 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।

नई दिल्ली/जालंधर(धवन): देश में 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। पिछले एक दशक से पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार का शासन रहा। देश के प्रख्यात ज्योतिषी डा. अजय भाम्बी, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तथा पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की भविष्यवाणियां की थीं, ने कहा कि विभिन्न पार्टियों और उनके नेताओं की कुंडली से यह जानने का प्रयास करते हैं  कि आकाश में विद्यमान तारे क्या सोच रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी
भाजपा की कुंडली में अप्रैल 2012 से 6 वर्षों के लिए सूर्य की महादशा चल रही है। दशानाथ अपनी राशि से अष्टम भाव बैठा हुआ है और दशानाथ यानी सूर्य से सारे ग्रह छठे में हैं। सूर्य से इस राजयोग में स्थित ग्रह एक एंगल से छठे हैं और दूसरे एंगल से अष्टम। इसका अर्थ यह हुआ कि राजयोग और दशानाथ में कोई कनैक्शन नहीं है। ऐसी अवस्था में सरकार चलाने वाले अपने अत्याधिक उत्साह में जनता से कनैक्शन खो देते हैं और खुद को थोपने का प्रयास करते हैं। शायद इस भूल का एहसास भाजपा को इन चुनावों में होगा। पंजाब उसकी एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस
 कांग्रेस की कुंडली में खास बात यह है कि चारों केंद्र भरे हुए हैं, जिससे यह कुंडली काफी सशक्त बन पड़ी है। चतुर्थ भाव में बृहस्पति विराजमान हैं और दशम में शुक्र स्थित है। इन्हीं दोनों की दशा 11 जनवरी 2017 से शुरू हुई है, जिसके फलस्वरूप 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभाव में अतिशय वृद्धि होगी। कांग्रेस की कुंडली दर्शाती है कि पंजाब में इस पार्टी को बहुत अच्छी सफलता मिलनी चाहिए। 

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी का लग्न मकर है और चंद्रमा मेष राशि, केतु व गुरु वृष में बुध, शुक्र व शनि तुला तथा सूर्य व राहू वृश्चिक तथा मंगल धनु राशि में है। डा. भाम्बी ने कहा कि दशम भाव में तीन महत्वपूर्ण ग्रह शनि, शुक्र और बुध विराजमान हैं। चतुर्थ भाव में चंद्रमा और उससे यह सारे ग्रह सप्तम है। यह एक राजयोग है जिस कारण आम आदमी पार्टी देखते ही देखते खास हो और दिल्ली में अपनी सरकार बनाई। 

प्रकाश सिंह बादल

बादल का मिथुन लग्न है और छठे घर में 5 ग्रह सूर्य, शनि, मंगल, बुध और केतु बैठे हुए हैं। द्वादश भाव में चंद्रमा और राहू हंै। कुंडली के 7 प्रमुख ग्रह आपस में जुड़ कर एक प्रमुख राजयोग भी बना रहे हैं। छठा भाव संघर्ष से विजय दिलाता है। इनकी कुंडली में पंचम में शुक्र और दशम में बृहस्पति विद्यमान है। बादल को शुक्र महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है। उसे कुंडली में अन्य ग्रहों का सहयोग नहीं मिल रहा है। उच्चकोटि की संतान होते हुए भी संतान इनको इस समय अपना सहयोग प्रदान करने की अवस्था में नहीं है। वह पार्टी की साख बचा नहीं पाएंगे।  

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का लग्न धनु है व लग्न में चंद्रमा, द्वितीय में शुक्र, बुध, तृतीय में सूर्य, केतु, छठे में शनि, मंगल, गुरु और नवम में राहू विराजमान हैं। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की कुंडली में 2 विसंगतियां है जिस कारण इनके राजनीतिक जीवन में भारी उतार-चढ़ाव भी आए। लग्र में अष्टम का स्वामी चंद्रमा विराजमान है और लग्र का स्वामी बृहस्पति छठे भाव में है। कैप्टन की कुंडली भी दर्शाती है कि कांग्रेस को पंजाब में अच्छी सफलता मिलनी चाहिए। कुल मिलाकर अकाली व भाजपा का चुनाव इस चुनाव में बहुत कम होना चाहिए। कांग्रेस व अमरेन्द्र सिंह के सितारे बुलंद हैं। चंद्रमा का समय अमरेन्द्र के लिए हमेशा राजयोग कारक रहा, इसलिए संभावना है कि कांग्रेस पावर में आएगी।  

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल का लग्न वृष है तथा चंद्रमा वृष, मंगल कर्क में, सूर्य बुध, शुक्र व गुरु सिंह राशि में, केतु कन्या, राहू मीन तथा शनि मेष राशि में विराजमान है। आम आदमी पार्टी की कुंडली में शुक्र महादशा में मंगल की अंतर्दशा चल रही है। आप कुंडली में मंगल द्वादश भाव में है। नवांश कुंडली में भी यह द्वादश भाव में है और नीच का है। इसका अर्थ यह हुआ कि ‘आप’ को चुनाव में सफलता तो मिलेगी परंतु वह सरकार बनाने की अवस्था में नहीं होगी।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!