Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 05:35 PM
जिले में इस सीजन नरमे (व्हाइट गोल्ड) की बम्पर फसल होने की संभावना है जिस कारण नरमा उत्पादक किसानों को फायदा होगा।
फाजिल्का(नागपाल): जिले में इस सीजन नरमे (व्हाइट गोल्ड) की बम्पर फसल होने की संभावना है जिस कारण नरमा उत्पादक किसानों को फायदा होगा। गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष नरमे का अधिक उत्पादन व आवक निश्चित है। परम्परागत नरमा उत्पादक किसानों का कहना है कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष डेढ़ गुणा नरमे का झाड़ होगा।
इस वर्ष इस क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में नरमे की बिजाई करीब दोगुनी से अधिक हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फाजिल्का में गत वर्ष करीब 90,000 एकड़ भूमि में नरमे की बिजाई हुई थी जबकि इस वर्ष 1,85,000 एकड़ भूमि में नरमे की बिजाई हुई है। गत वर्ष 8,67,541 क्विंटल नरमे की आवक हुई थी जबकि इस वर्ष इससे अधिक आवक होने की संभावना है। इस वर्ष अब तक लगभग 9,000 किं्वटल नरमे की आवक हो चुकी है।
उपमंडल के सीमावर्ती गांव किसान गुरबिन्द्र्र सिंह का कहना है कि उसकी फसल को कोई बीमारी नहीं लगी और उसे 10 क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार की संभावना है। फाजिल्का के जिला कृषि अधिकारी बेअंत सिंह ने बताया कि विभाग ने किसानों को सफेद मक्खी से जागरूक करने के लिए जिले के 146 गांवों में 760 जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जिस कारण इस वर्ष अधिक नरमा उत्पादन की संभावना है।