Edited By swetha,Updated: 07 Apr, 2018 12:36 PM
गोराया के बस स्टैंड के नजदीक एस.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. मशीन से पैसे निकलवाने आए ग्राहकों को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ा जब उसमें से 2000 के नोट फटे ओर रंग लगे निकले। ए.टी.एम. से 3 लोगों ने पैसे निकलवाए जिनमे एक व्यक्ति ने 6000, दूसरे ने...
गोराया(मुनीष):गोराया के बस स्टैंड के नजदीक एस.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. मशीन से पैसे निकलवाने आए ग्राहकों को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ा जब उसमें से 2000 के नोट फटे ओर रंग लगे निकले। ए.टी.एम. से 3 लोगों ने पैसे निकलवाए जिनमे एक व्यक्ति ने 6000, दूसरे ने 8000,तीसरे ने 20000 निकलवाए।
ए.टी.एम. में से फटे व रंग लगे नोट निकले। इनमे से एक व्यक्ति ने ए.टी.एम. मशीन के ऊपर लगे एमरजैंसी बटन को दबा दिया। इससे बैंक कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। बैंक मैनेजर को मुंबई से फोन आने लगे। उन्होंने ए.टी.एम. मशीन में आकर पूछा तो व्यक्तियों ने बताया कि मशीन से फटे रंग लगे नोट निकल रहे है। इसके बाद बैंक मैनेजर की ओर से नोट बदलवा कर दिए गए।