राहुल गांधी क्या जानें संविधान का सम्मान : मलिक

Edited By Sonia Goswami,Updated: 17 Apr, 2018 08:35 AM

what rahul knows is respect for the constitution malik

जिस कांग्रेस पार्टी ने भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाईं, सत्ता में रहने के लिए जातिवाद, अल्पसंख्यकवाद आदि हर तरह के हथकंडे अपनाए, देश मेें परिवारवाद को खूब आगे बढ़ाया उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के मुख से संविधान बचाओ मुहिम की घोषणा किसी मजाक से कम...

चंडीगढ़(ब्यूरो): जिस कांग्रेस पार्टी ने भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाईं, सत्ता में रहने के लिए जातिवाद, अल्पसंख्यकवाद आदि हर तरह के हथकंडे अपनाए, देश मेें परिवारवाद को खूब आगे बढ़ाया उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के मुख से संविधान बचाओ मुहिम की घोषणा किसी मजाक से कम नहीं। यह कहना है भाजपा पंजाब के अध्यक्ष श्वेत मलिक का।

 

उन्होंने कहा कि बचाना है तो सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के संविधान को गांधी-नेहरू परिवार से बचाना होगा। क्या कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अधिकतर समय गांधी-नेहरू परिवार का ही कब्जा रहा है? श्वेत मलिक ने कहा कि राहुल गांधी क्या जानें संविधान का सम्मान। चुनाव करवाकर अध्यक्ष बने दलित नेता सीता राम केसरी को जिस तरह कांग्रेस पार्टी के अपने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए अध्यक्ष पद से हटा, धक्के मारकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकाला व सोनिया गांधी को अध्यक्ष थोपा। राहुल जी बताएं कि क्या यह कांग्रेस के संविधान का और दलितों का अपमान नहीं था? मलिक ने कहा कि राहुल गांधी वर्ष 2013 का वह दिन याद करें जब उन्होंने भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं, जब उन्होंने दबंग तरीके से कुर्ते की बाजुएं ऊपर करते हुए अपनी ही कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा जारी आर्डीनैंस को  फाड़कर कूड़ेदान में फैंक दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!