Edited By Vatika,Updated: 28 Dec, 2020 09:33 AM
अगले 2 दिन यानी 28 व 29 दिसम्बर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने का अनुमान है।
नई दिल्ली: अगले 2 दिन यानी 28 व 29 दिसम्बर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने का अनुमान है। पंजाब व हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रविवार को 5 डिग्री सैल्सियस से कम दर्ज किया गया।
दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के केलांग, काल्पा, मनाली, मंडी, सोलन, सुंदरनगर और भुंतर में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। वहीं शिमला में रात 9 बजे बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे पर्यटक झूम उठे। उधर, जम्मू-कश्मीर में रविवार को बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट होने से कड़ाके की ठंड में बढ़ौतरी हुई है। कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में रविवार को तापमान माइनस 7.2 डिग्री तक चला गया।