Weather Update: पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से पंजाब ठंड की चपेट में, सुबह-शाम पड़ेगा कोहरा

Edited By Vatika,Updated: 06 Feb, 2021 09:18 AM

weather punjab

पहाड़ी राज्यों में हिमपात के बाद चलने वाली बर्फीली हवाओं से पंजाब समेत पश्चिमोत्तर क्षेत्र ठंड की चपेट में है।

चंडीगढ़: पहाड़ी राज्यों में हिमपात के बाद चलने वाली बर्फीली हवाओं से पंजाब समेत पश्चिमोत्तर क्षेत्र ठंड की चपेट में है। अगले 24 घंटों में सुबह-शाम कहीं-कहीं घने कोहरे के आसार हैं। शुक्रवार को क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया। 

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के बाद दुर्गम व ऊंचे इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां के लोगों की लाइफ लाइन कहे जाने वाले 4 एन.एच. सहित 834 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। प्रदेशभर में शुक्रवार को 550 से अधिक रूटों पर बस सेवाएं बाधित रहीं। इससे शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिले के कई ऊंचे इलाकों में जरूरी खाद्य वस्तुएं दूध, ब्रैड, दही व सब्जियों इत्यादि की सप्लाई भी नहीं पहुंच पाई। प्रदेशभर में 2048 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप्प होने से सैंकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बर्फबारी के बाद अटल टनल भी सैलानियों के लिए बंद कर दी गई है। कश्मीर घाटी में बादल छाए रहने की वजह से शुक्रवार रात के तापमान में सुधार हुआ और यह सामान्य से ऊपर आ गया, हालांकि पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलने से ठंड का कहर जारी रहा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!