Edited By Vaneet,Updated: 17 Dec, 2019 08:35 PM
मौसम के मिजाज संबधी लुधियाना में पिछले 45 वर्षो का रिकार्ड टूट गया है। ...
लुधियाना(सलूजा)- मौसम के मिजाज संबधी लुधियाना में पिछले 45 वर्षो का रिकार्ड टूट गया है। यह दावा करते हुए पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की प्रभारी डा प्रभजोत कौर ने बताया कि आज के दिन 17 दिसम्बर 1974 में अधिकतम तापमान का पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस था। आज 17 दिसम्बर 2019 में अधिकतम तापमान का पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वर्ष तिथि अधिकतम तापमान का पारा
1973 17दिसम्बर 13.5 डिग्री सेल्सियस
1974 17दिसम्बर 14.5 डिग्री सेल्सियस
2014 17दिसम्बर 14.8 डिग्री सेल्सियस
2019 17दिसम्बर 14.2 डिग्री सेल्सियस
क्यां रहा तापमान
अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस
सुबह हवा में नमी की मात्रा 83 फीसदी
शाम को नमी की मात्रा 63 फीसदी
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की प्रभारी डा प्रभजोत कौर ने बताया कि आने वाले 24 घंटो के दौरान लुधियाना व आस पास के इलाको में शीत लहर का प्रकोप बरकरार बने रहने के साथ ही मौसम का मिजाज ठंडा व खुश्क रहने की संभावना है।