मौसम अलर्ट: आपकी जान को हो सकता है खतरा,बचाव में है समझदारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 May, 2018 11:07 AM

weather alert

मानसून से पहले मौसम का कहर लोगों का जीना मुहाल कर सकता है।

जालंधर(सोनिया): मानसून से पहले मौसम का कहर लोगों का जीना मुहाल कर सकता है। धूलभरी आंधी और बवंडर का खतरा अभी टला नहीं है। गृह मंत्रालय ने 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में तेज बारिश और तूफान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक  7-8 मई को इसका अर्ल्ट जारी किया गया है। लोगों को धूलभरी आंधी और तूफान का सामना करना पड़ सकता है। मंत्रालय ने बताया है पंजाब में तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

 

पंजाब में तेज बारिश होने के अलर्ट के चलते कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया है। जैसा कि देखा गया है कि पंजाब के काफी हिस्से में लोग कच्चे घरों में रहते है। ज्यादा बारिश के कारण घरों के गिरने की अशंका बढ़ जाती है इसलिए बचाव में ही समझदारी है। अपना घर छोड़ कर रहने में मुश्किलें तो बहुत होंगी लेकिन आपकी जान घरों से ज्यादा अनमोल है। पंजाब के लोग इस स्थिति में एक-दूसरे का साथ दें। अगर आप भी ऐसे लोगों को जानते हैं जो कच्चे घरों में रहते हैं तो उन्हें भी घर छोड़ कर किसी अन्य जगह रहने की सलाह दें।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!