Edited By Updated: 28 Oct, 2016 08:15 PM
पंजाबियों के दिलों पर राज करने वाले गुरदास मान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के मुरीद हो गए हैं।...
जालंधर: पंजाबियों के दिलों पर राज करने वाले गुरदास मान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के मुरीद हो गए हैं। दरअसल गुरदास मान ने ट्वीट करके विराट कोहली के उस ट्वीट की प्रशंसा की है जिस में उन्होंने देश के फौजियों को सलाम किया था।
कोहली ने अपने ट्वीट में कहा था कि जब भी किसी फौजी को देखो तो उसे सलाम जरूर करो क्योंकि इन बहादुर जवानों के दम पर ही हम त्यौहार मना सकते हैं और अपने घरों में सुरक्षित जीवन व्यतीत करते हैं। इस ट्वीट पर गुरदास मान ने विराट कोहली की तारीफ करते उनकी लम्बी उम्र के लिए अरदास की है। इतना ही नहीं गुरदास मान के इस ट्वीट के बाद कोहली ने गुरदास मान का धन्यवाद किया और देश के जवानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी होने की बात कही है।