पति की शर्मनाक करतूत: पत्नी को थर्ड जैंडर बता उसके गुप्त अंग की तस्वीरें की वायरल

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Dec, 2020 01:34 PM

viral pictures of her secret organ telling wife as third gender

लड़के ने लड़की को ले जाने से इंकार कर दिया। कुछ दिनों बाद पति की तरफ से अपनी पत्नी के गुप्त अंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने रिश्तेदारों तक पहुंचा दी।

तरनतारन (रमन): जिला पुलिस ने पति की तरफ से अपनी पत्नी को थर्ड जैंडर बताते हुए उसके गुप्त अंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के जुर्म नीचे पति, ननद और जेठानी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं को लेकर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाए कि पुलिस की तरफ से यह मामला डी.सी. के ध्यान में आने उपरांत दर्ज किया गया है। जिसकी अगली जांच डी.एस.पी. सुच्चा सिंह बल्ल की तरफ से की जाएगी।

जानकारी अनुसार जिले के एक गांव की निवासी 27 वर्षीय लड़की की शादी उसी गांव के निवासी लड़के के साथ जून 2020 को हुई थी। जिसके बाद दोनों अपनी जिंदगी व्यतीत करने लग गए। जिससे करीब 3 महीने के बाद पति ने अपनी पत्नी को मायके घर भेज दिया और उसे दोबारा लेने नहीं गया। पत्नी की तरफ से बार-बार अपने पति को संदेश भेजने पर भी वह लेने नहीं आया। मामला ज्यादा उलझता देख बिचौले के ध्यान में आने उपरांत लड़के के साथ बातचीत की गई। जिस दौरान यह बात सामने आई कि उसकी पत्नी महिला नहीं बल्कि थर्ड जैंडर है। 

जिसके बाद लड़के ने लड़की को ले जाने से इंकार कर दिया। कुछ दिनों बाद पति की तरफ से अपनी पत्नी के गुप्त अंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने रिश्तेदारों तक पहुंचा दीं। इसका पता लगने पर लड़की ने यह मामला डी.सी. कुलवंत सिंह के ध्यान में लाया। जिन्होंने इसकी जांच के लिए सखी वन स्टाप सैंटर की ऐडमिनस्ट्रेटर अनीता कुमारी को हुक्म दिया। जिसके बाद मामला पुलिस के ध्यान में लाने उपरांत जांच शुरू की गई। 

पुलिस ने लड़की के बयानों पर आरोपी पति, भाभी और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है।इस संबंधित मामले के जांच अधिकारी डी.एस.पी. सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!