राहुल की संगरूर फेरी कर गई विजयइन्द्र सिंगला का राजनीतिक कद और ऊंचा

Edited By Vatika,Updated: 06 Oct, 2020 09:26 AM

vijay indra singla s political stature is high for rahul

जिला संगरूर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीयाध्यक्ष राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा दौरान डाली फेरी संगरूर से विधायक व

संगरूर(विवेक सिंधवानी, यादविन्द्र): जिला संगरूर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीयाध्यक्ष राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा दौरान डाली फेरी संगरूर से विधायक व कैबिनेट मंत्री विजयइन्द्र सिंगला के राजनीतिक कद को और ऊंचा कर गई। राहुल के करीबियों में गिने जाते सिंगला के क्षेत्र में हुई 55 किलोमीटर लंबी खेती बचाओ यात्रा की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा रही। 

विजयइन्द्र सिंगला के लिए राहुल गांधी पहले चुनाव प्रचार करने के लिए भी आ चुके हैं व अब खेती बचाओ यात्रा के लिए फिर संगरूर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करने से साबित हो गया है कि सिंगला राहुल गांधी के विश्वासपात्रों में से एक हैं। कोरोना महामारी के बावजूद संगरूर व भवानीगढ़ की रैलियों में पहुंचा बड़ा इकट्ठ विजयइन्द्र सिंगला के दमदार लीडर होने की गवाही भर गया। संगरूर व भवानीगढ़ के अलावा रास्ते में मुख्य मार्ग पर सैंकड़ों की संख्या में लोग खेती बचाओ यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा अंतिम पड़ाव समाना की ग्रीन मार्कीट तक खेती बचाओ यात्रा में लोगों का हजूम राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा दौरान साथ रहा। इस रैली में राहुल गांधी के अलावा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह आदि शामिल रहे।


रात को विशेष तौर पर मिलने के लिए पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार अपनी मोगा रैली की समाप्ति के बाद विजयइन्द्र सिंगला को मिलने व संगरूर रैली की तैयारियों संबंधी जानकारी लेने के लिए संगरूर पहुंचे। रैस्ट हाऊस में राहुल गांधी के पहुंचने पर विजयइन्द्र सिंगला ने जहां उनका स्वागत किया वहीं रैली की तैयारियों संबंधी बताया। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ विजयइन्द्र सिंगला की बातें होती रहीं व फिर राहुल यहां से रवाना हो गए।

2 मुख्य विभागों के मंत्री स्वरूप भी कामकाज देख रहे हैं सिंगला 
2017 में पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस पार्टी द्वारा संगरूर से विधायक बने विजयइन्द्र सिंगला को लोक निर्माण विभाग के मंत्री का पद देकर कैप्टन ने कैबिनेट मंत्री बनाया था। उसके बाद उन्होंने शिक्षा जैसे विशेष विभाग का  सिंगला को मंत्री बनाकर उन पर बड़ी जिम्मेदारी डाली व इन दोनों विभागों को  सिंगला बाखूबी देख रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!