भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विजीलैंस ने शुरू की स्पैशल मुहिम: डायरैक्टर उप्पल

Edited By Vaneet,Updated: 13 Jun, 2018 09:02 PM

vigilance launched special campaign corrupt government officials uppal

रिश्वत लिए बिना लोगों का काम न करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ विजीलैंस द्वारा बड़ी मुहि...

जालंधर(पुनीत): रिश्वत लिए बिना लोगों का काम न करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ विजीलैंस द्वारा बड़ी मुहिम शुरू की गई है जिसके तहत अब सरकारी दफ्तरों में बैठी काली भेड़ों की शामत आने वाली है। अधिकारियों ने ऊर्जा का नया संचार करने के उद्देश्य से विजीलैंस के डायरैक्टर व ए.डी.जी.पी.  बी.के. उप्पल ने महानगर में स्पैशल विजीट करते हुए विजीलैंस अधिकारियों को खास हिदायतें दी। 

उनके महानगर पहुंचने पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर से उन्हें सलामी दी गई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित विजीलैंस के एस.एस.पी. दलजिन्द्र सिंह ढिल्लों के कार्यालय में उन्होंने वरिष्ट अधिकारियों से विभागीय कारगुजारी जानते हुए काम में तेजी लाने के दिशा निर्देष दिए। वरिष्ट आई.पी.एस. अधिकारी बी.के. उप्पल ने इस उपरांत पुलिस लाइन में जाकर स्टाफ कर्मचारियों से उनकी परेशानियों के बारे में जाना व उसे जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। मीटिंग में सम्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के कारण जनता को खासी परेशानियां पेश आ रही है इसलिए विजीलैंस ने स्पैशल मुहिम शुरू की है जिसके चलते बड़े स्तर पर भ्रष्ट अधिकारियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। 

विजीलैंस के काम के बारे में उन्होंने कहा कि कई हफ्तों तक ट्रैप लगाने के बाद विजीलैंस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब होती है। इसके लिए कई अधिकारियों की टीमें कार्य करती है, इसलिए जनता को चहिए की भ्रष्ट अधिकारियों के बारे जनता बिना डरे विजीलैंस को सूचित करे जाए ताकि भ्रष्टाचार से राहत मिल पाए। आरोपियों पर कार्रवाही करने में जालंधर रेज के पिछले वर्ष  के कार्य को उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि पंजाब में जालंधर रेंज ने नंबर-1 पर रहते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुचाकर जनता को रहात दी है। इस दौरान उन्होंने होशियापुर में सड़क निर्माण हेतू अधिग्रहण की गई जमीन व हुए घोटाले वाले स्थल का दौरा करके विस्तारपूर्वक जानकारी हांसिल की। इस मौके जालंधर रेंज के अन्तर्गत आते कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर के अधिकारियों व प्रवीण कंडा, डी.एस.पी. सतपाल, डी.एस.पी. अश्विनी सहित कई वरिष्ट अधिकारी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!