Edited By swetha,Updated: 07 Nov, 2019 12:40 PM
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई दौरान कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने श्री दरबार साहिब में महिलाओं द्वारा कीर्तन करने का प्रस्ताव पेश किया गया।
चंडीगढ़ (वरुण): पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई दौरान कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने श्री दरबार साहिब में महिलाओं द्वारा कीर्तन करने का प्रस्ताव पेश किया गया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं श्रद्धालुओं के लिए श्री दरबार साहिब में कीर्तन करने की आज्ञा होनी चाहिए। इस पर अकाली नेता परमिन्दर सिंह ढींडसा ने मत का विरोध किया और कहा कि यह मामला एस.जी.पी. सी. का है। ढींडसा की तरफ से विरोध के बावजूद विधानसभा के स्पीकर की तरफ से सदन में संकल्प पेश कर दिया गया और सदन में सर्वसम्मति से यह संकल्प पास हो गया।