Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2020 11:48 AM
जालंधर और अन्य जिलों में आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से जंग लड़ने वालों की वार्ड के अंदर भंगड़ा डालते और नाचते की वीडियो वायरल होने के बाद अब
लुधियाना (राज): जालंधर और अन्य जिलों में आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से जंग लड़ने वालों की वार्ड के अंदर भंगड़ा डालते और नाचते की वीडियो वायरल होने के बाद अब लुधियाना में भी स्टाफ और दर्जा चार मुलाजिमों ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिगध मरीजों के साथ भगंडा डाला और उनके साथ डांस किया।
दरअसल, सिविल अस्पताल में इस वक्त 5 कोरोना के मरीज एडमिट है। जबकि कई संदिगध है। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सिविल अस्पताल ने एक अच्छा प्रयास किया है।संदिगध मरीजों के साथ स्टाफ और चार दर्जा मुलाजिमों ने टिकटोंक बना कर भंगड़ा डाला और उनकी वीडियों बना कर वायरल की। हालांकि, एस.एम.ओ. डॉ. गीता का कहना है कि वार्ड उन्हें जाना पहचाना लग रहा है लेकिन, यह वीडियों उनके अस्पताल की है या नहीं, यह मैं विश्वास के साथ नहीं कह सकती।
सौरव सहगल को अन्य वाई में किया शिफ्ट
सौरव की रिपोर्ट नगेटिव आने के बाद उसके परिवार वाले उसे लेने नहीं आए। इसलिए सिविल अस्पताल प्रशासन ने उसे कोरोना वाई से निकाल कर अन्य आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है ताकि 14 दिन तक उसे अलग रखा जा सके।
2 हवालाती भी आइसोलेशन वार्ड में
थाना दुगरी की पुलिस ने एक व्यक्ति को किसी केस में पकड़ा था। ऐसे ही थाना दाखा की भी पुलिस ने एक व्यक्ति को किसी केस में पकड़ा था। मगर उन्हें पहले आइसोलेशन वार्ड में रखकर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। उनकी रिपार्ट आने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी होगी औरमजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।