भतीजी की अश्लील Video बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2018 11:54 AM

video viral

एन.आर.आई. की 15 वर्षीय बेटी की नहाते समय की उसकी चाची ने वीडियो क्लिप बना ली और दुबई में रहते अपने एक पहचान के लड़के को भेज कर सोशल मीडिया पर वायरल करवा दी।

 बटाला(बेरी): एन.आर.आई. की 15 वर्षीय बेटी की नहाते समय की उसकी चाची ने वीडियो क्लिप बना ली और दुबई में रहते अपने एक पहचान के लड़के को भेज कर सोशल मीडिया पर वायरल करवा दी। 

पीड़ित लड़की शहर के ही एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा की स्टूडैंट है। लड़की को 2 दिन पहले ही अपने मौसा से उसकी वीडियो क्लिप वायरल होने के बारे में पता चला। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने डी.एस.पी. सिटी प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में जांच के बाद पीड़ित लड़की की चाची के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बुधवार देर सायं गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी। डी.एस.पी. प्रह्लाद सिंह का कहना है कि लड़की की नहाते हुए की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया से हटवाने की तकनीकी प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। 

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी चाची की उसकी मां से नहीं बनती है। चाची उसके पिता के विदेश में होने के चलते आर्थिक रूप से उनके बेहतर होने से जलती है। वह एक ही घर में रहते हैं। उसकी मां से रंजिश निकालने के लिए उसकी नहाते समय की धोखे से वीडियो बना ली है। डी.एस.पी. सिटी प्रह्लाद सिंह ने कहा कि पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर ठठियारी मोहल्ला में रहती उसकी चाची के खिलाफ मामला दर्ज कर चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!