Edited By Updated: 14 Feb, 2017 12:51 PM
वैलेंटाइन वीक के शुरू होते ही वैलेंटाइन-डे का इंतजार रहता है। वैलेंटाइन वीक के हर दिन को सैलीब्रेट करते हुए आज वैलेंटाइन-डे का इंतजार
लुधियाना (मीनू): वैलेंटाइन वीक के शुरू होते ही वैलेंटाइन-डे का इंतजार रहता है। वैलेंटाइन वीक के हर दिन को सैलीब्रेट करते हुए आज वैलेंटाइन-डे का इंतजार भी खत्म हुआ है। इस दिन को लेकर शहर के बाजार भी गुलजार है। प्यार का इजहार करने का विशेष दिन आज यानी कि वैलेंटाइन-डे मनाने को हर उम्र वर्ग के लोग तैयार हैं। जिनका शादी के बाद पहला वैलेंटाइन है, जिनकी शादी को कुछ समय हो गया है जहां तक कि सीनियर सिटीजंस भी इस दिन के रंग में रंग चुके हैं। आइए मिलते हैं उन जोड़ों से भी जिनकी आज वैडिंग एनिवर्सरी भी है।
सीनियर सिटीजन सतीश दुग्गल व निर्मला दुग्गल की आज 46वीं वैडिंग एनिवर्सरी है। आज के दिन दोनों प्रेम के बंधन में थे। हर साल की तरह इस साल भी वे इस दिन को सैलीब्रेट कर रहे हैं। वे अपनी गोल्डन जुबली धूमधाम से मनाएंगे।
संजय व बिंदिया का कहना है कि इस दिन का खास इंतजार रहता है। आज मूवी देखने का प्लॉन बनाया है और किसी रेस्तरां में डिनर करेंगे। संजय ने कहा कि उन्हें बेहद अच्छा और प्यारा हमसफर मिला है। हर दुख-सुख में एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।
आज हरीश नारंग व बीनू नारंग की 25वीं शादी की सालगिरह है। आज इस दिन को यादगार बनाने के लिए सैलिब्रेशन कर रहे हैं। दोनों ने सरप्राइज गिफ्ट तैयार किए हैं। बच्चे इस दिन को लेकर काफी उत्साहित हैं।
सुमित चोपड़ा व पूनम चोपड़ा का कहना है कि वेलेंटाइन-डे के लिए भरपूर शॉपिंग भी की है। वैलेंटाइन के हर डे को सैलीब्रेट करते आए हैं और आज विशेष सैलीब्रेट करने की पूरी तैयारी है। अपनी वाइफ के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी लिया है।
वैलेंटाइन बेशक पश्चिमी सभ्यता से आया है लेकिन यह आपसी रिश्तों को मजबूत बनाता है। अपनी भारतीय सभ्यता संस्कृति में रह कर ही इस दिन को सैलीब्रेट करते हैं। इस दिन को केक काटकर समस्त परिवार के साथ मनाने की प्लॉनिंग है।
-सुनीत चड्ढा व दिव्या चड्ढा