वैष्णो देवी जा रही टूरिस्ट बस अंडरपास में फंसी, श्रद्धालुओं की अटकी सांसें, जानें मौके का हाल

Edited By Urmila,Updated: 03 Jul, 2026 12:30 PM

vaishno devi pilgrims  bus stuck in water

बारिश के चलते सुजानपुर से माधोपुर के बीच एन.एच.-44 पर स्थित अंडरपास में पानी भर जाने से देहरादून से माता वैष्णो देवी की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस रेलवे अंडरपास के नीचे 8 फीट पानी में फंस गई।

सुजानपुर/पठानकोट (हीरा लाल, साहिल, शारदा) : बारिश के चलते सुजानपुर से माधोपुर के बीच एन.एच.-44 पर स्थित अंडरपास में पानी भर जाने से देहरादून से माता वैष्णो देवी की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस रेलवे अंडरपास के नीचे 8 फीट पानी में फंस गई। बस में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सूचना मिलते ही पठानकोट पुलिस की स्पैशल सिक्योरिटी फोर्स (एस.एस.एफ.) ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित रैस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।  

तेज बारिश के कारण अंडरपास में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे टूरिस्ट बस पानी के बीच फंस गई। बस आगे बढ़ने में असमर्थ हो गई और यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.एफ. टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने साहस, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक-एक यात्री को सुरक्षित बस से बाहर निकाला।

Tourist Bus

इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। पठानकोट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में ऐसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले अंडरपास और निचले इलाकों से गुजरने से बचें। यदि किसी स्थान पर सड़क पर पानी भरा हो तो बिना स्थिति का आकलन किए वाहन आगे न बढ़ाएं और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस या संबंधित प्रशासन को सूचना दें। बरसात के इस मौसम में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!