जनाना वार्ड में से अज्ञात महिला ने किया 16 दिन का नवजात बच्चा गायब, CCTV में कैद हुई महिला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 08:38 PM

unidentified woman made 16 day old child missing in jana ward

खन्ना शहर का सिविल अस्पताल हमेशा ही अपनी बुरी कारगुजारी के चलते किसी न किसी चर्चा में ही रहता है। ....

खन्ना(सुनील): खन्ना शहर का सिविल अस्पताल हमेशा ही अपनी बुरी कारगुजारी के चलते किसी न किसी चर्चा में ही रहता है। आज अस्पताल के जनाना वार्ड में से एक 16 दिन का नवजात बच्चा किसी अज्ञात महिला की तरफ से गायब कर लिया गया। इस सबन्ध में बच्चे की मां सरिता (23) पत्नी जगजीवन सिंह निवासी वार्ड नं 5 गली नं 5 दलीप सिंह नगर ललहेड़ी रोड खन्ना ने बताया कि बीती 7 सितंबर को उसके घर में ही बच्चे की डिलवरी हुई थी और बच्चे के न रोने के चलते उसको खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया परन्तु डाक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसको इलाज के लिए पी.जी.आई. चंडीगड़ रैफर कर दिया। 


चंडीगड़ से उसकी हालत में सुधार के बाद जब वह बच्चे को इलाज के लिए खन्ना के सिवल अस्पताल के लिए रैफर करवा कर ले आए। 17 सितंबर को उसकी हालत दोबारा खराब होने के चलते उसको खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सरिता ने बताया कि आज समय करीब 12 बजे वह जनाना वार्ड में बेड नं 22 पर अपने बच्चे के साथ लेटी थी तो एक महिला उसके पास आई एंव बच्चे के कुछ टैस्ट करने का कहते हुए बच्चे को लेकर जाने का कहने लगी। उसकी तरफ से जब पहले तो मना कर दिया गया के बाद में जब उस महिला ने दोबारा कहा कि उसको डॉक्टर साहब ने भेजा है एंव बच्चे की हालत खराब है इसलिए उसके टैस्ट करने हैं। 


सरिता ने अपने पति को फोन पर पूछने के बाद में बच्चे को उस महिला को दे दिया। जब काफी देर बाद उक्त महिला उसके बच्चे को वापस न ले आई और उसकी तरफ से जब बच्चे के बारे में अस्पताल के बाकी कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से किसी भी महिला को बच्चे को लेने के लिए नहीं भेजा गया। इस घटना के साथ अस्पताल में हड़कंप मच गया एंव इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस को दी गई। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला आधिकारियों में एस.पी. रविन्दरपाल सिंह, डी.एस.पी. जगविन्दर सिंह चीमा, डी.एस.पी. रणजीत सिंह, थाना सिटी रजनीश सूद आदि ने अस्पताल में मौका मुआइना करते हुए वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। अस्पताल में मौजूद एक महिला के मुताबिक उक्त महिला की उम्र करीब 40 से 45 साल के करीब लग रही थी एंव उसके पीले रंग का सूट डाला हुआ था। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला आधिकारियों ने अस्पताल के साथ-साथ निकट के साथ लगते बाजारों में लगे सी.सी.टी.वी. के कैमरों की फुटेज खंगालते हुए एक अज्ञात महिला के खिलाफ बच्चा चोरी करने के दोष के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए महिला की खोज शुरू कर दी है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!