जेल में हवालाती ने किया Suicide, दो दिन पहले ही चोरी के आरोप में किया था गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 08:36 PM

undertrial prisoner commits suicide in jail

फरीदकोट जेल में एक हवालाती की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

फरीदकोट : फरीदकोट जेल में एक हवालाती की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक को दो दिन पहले ही चोरी की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार, थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने जिला सेशन जज के आवास में कथित तौर पर चोरी की नीयत से दाखिल होने की कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था।

बताया जा रहा है कि जेल में बंद हवालाती ने आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!