जालंधर में बेहोश मिली लड़कियों की मौत का सच अाया सामने,धमकियों के डर से दे दी जान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 01:03 PM

unconscious girl suicide case

10 जुलाई की रात ढिल्लवां रोड पर जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाईड करने वाली सरबजीत कौर उर्फ रज्जी और रेखा के मामले में नया मोड़ अा गया है।

जालंधर(महेश): 10 जुलाई की रात ढिल्लवां रोड पर जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाईड करने वाली सरबजीत कौर उर्फ रज्जी और रेखा के मामले में नया मोड़ अा गया है।

 

पुलिस ने असली अारोपी थाना मकसूदां निवासी हरदीप सिंह उर्फ हनी पुत्त  कुलवंत सिंह को  गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी बहन कोमल अभी फरार है। कोमल की तलाश में पुलिस अलग -अलग स्थानों पर रेड कर रही है। इससे पहले पुलिस ने हनी नामक किसी अौर युवक को गिरफ्तार  कर लिया था।


हनी को थाना रामा मंडी  पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद  अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया। रिमांड दौरान यह पता चला कि हनी ने मृतक लड़कियों को नशे का अादि बना दिया था।  और जब दोनों नशे में होती थीं तो हनी की बहन कोमल उनसे गलत काम करवाती थी। इसी दौरान रेखा गर्भवती हो गई थी। दोनों लड़कियों द्वारा  मना करने पर कोमल और हनी उसे धमकाते थे। उनकी धमकी से परेशान होकर दोनों ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। 


रेखा और रज्जी के गलत काम करने के कारण उनके घर वाले भी अपने पास आने से मना करते थे।  एस.एच.ओ. रामा मंडी राजेश ठाकुर ने कहा कि अारोपी हनी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। शनिवार को उसे दोबारा  अदालत में पेश किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!